नैनीताल में बेकाबू ट्रक भीड़ में घुसा, कई पर्यटक घायल.. पुराने घोड़ा स्टैंड चौराहे पर बड़ा हादसा, दो गंभीर घायलों को हल्द्वानी रेफर किया गया… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..

55
Oplus_16908288

 

नैनीताल।
पर्यटन नगरी नैनीताल में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चीना बाबा चौराहे के समीप एक बेकाबू ट्रक पर्यटकों की भीड़ में घुस गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो गंभीर रूप से घायल पर्यटकों को बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

Oplus_16908288

प्राप्त जानकारी के अनुसार जल संस्थान का एक ट्रक स्टेट बैंक चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान कथित रूप से ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद पर्यटकों की भीड़ में जा घुसा। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल दोनों पर्यटक दिल्ली के गंगा विहार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने शहर की यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा कि नैनीताल में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव और अव्यवस्थित यातायात के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

Oplus_16908288

उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और गंभीर हो रही है। उनका कहना है कि पूर्व में भी कई बार यातायात अव्यवस्था को लेकर प्रशासन को चेताया जा चुका है, लेकिन प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।
इन दिनों नैनीताल में पर्यटन सीजन चरम पर है। सप्ताहांत के दौरान शहर में पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। इसके बावजूद विभिन्न मार्गों और चौराहों पर अवैध पार्किंग तथा यातायात जाम की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के बावजूद सड़कों से अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग पूरी तरह नहीं हटाई जा सकी है।
इस हादसे के बाद शहर की यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।