भवाली में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की विधानसभा बैठक संपन्न…. सरिता आर्या ने सरकार की योजनाओं की दी जानकारी, 2027 में फिर भाजपा सरकार बनाने का किया आह्वान… रिपोर्ट- (ब्यूरो) “स्टार खबर ” नैनीताल…

19

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला नैनीताल की नैनीताल विधानसभा स्तरीय बैठक शनिवार को भवाली स्थित विस्ता होटल में मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अनुसूचित समाज के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया।मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अनुसूचित समाज के उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र बाली आर्य ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), जमरानी बांध परियोजना, शिल्पीग्राम योजना, छात्रवृत्ति, विवाह अनुदान, सीवर योजना, खाद्य योजना, आर्थिक सहायता, शौचालय निर्माण, नकल विरोधी कानून तथा मदरसा बोर्ड सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए अनुसूचित समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जिला प्रभारी सूरज प्रेहरी ने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए, ताकि अनुसूचित समाज के अधिक से अधिक लोग उनका लाभ उठा सकें।बैठक का संचालन पंकज अदिति, संतोष कुमार एवं मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, हेम आर्य, जिला महामंत्री मोर्चा भुवन आर्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, जिला मंत्री ऋषभ भारती, हेमा चौधरी, मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार, हेमंत बेदी, नवीन आर्य, शेखर चंद्र आर्य, प्रमोद कुमार, के.एल. आर्य, गौरव हार्पर, विजय कुमार, अंशुल कुमार, मनोज पवार, बच्चे चंद, अंकित वाल्मीकि, प्रेम सागर, भवन आर्य सहित अनुसूचित समाज के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।