यूकेपीएससी में डॉ. हेम चंद्र पाण्डेय ने सदस्य पद का कार्यभार संभाला… बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंस, भीमताल के रजिस्ट्रार को मिली नई जिम्मेदारी… रिपोर्ट- ( सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल…

10
Oplus_16908288

नैनीताल। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंस (बीआईएएस), भीमताल के रजिस्ट्रार डॉ. हेम चंद्र पाण्डेय ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) में सदस्य के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।डॉ. पाण्डेय के आयोग के सदस्य पद का दायित्व संभालने पर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है। उच्च शिक्षा एवं प्रशासनिक सेवाओं में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।डॉ. पाण्डेय ने कहा कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण चयन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने आयोग की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखने के साथ अभ्यर्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंस, भीमताल से जुड़े शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने डॉ. पाण्डेय को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।