जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला….
रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल…
नैनीताल। जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को नैनीताल में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस का संयुक्त रूप से पुतला दहन कर घटना के प्रति रोष जताया।
नगर अध्यक्ष बंटू आर्या के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से उठाना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर जिस प्रकार बल प्रयोग किया गया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से घटना की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा छात्रों और युवाओं की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा और यदि ऐसी घटनाएं दोहराई गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।इस दौरान पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी(मंटू),संजय कुमार(संजू),पूर्व दायित्वधारी रईस भाईसाहब,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडेय,प्रेम शर्मा,धीरज सिंह बिष्ट,त्रिभुवन सिंह फर्त्याल,पूर्व उपसचिव व्यापार मंडल कनक साह,जिलाध्यक्ष यूथ सेवादल कमल जोशी,राजू लाल,प्रदीप सहदेव,विरेंद्र सिंह बिष्ट,पूर्व सभासद दीपक कुमार(भोलू),योगेश साह,महिला कांग्रेस से सुनीता आर्या,गीता मंडल,देवकी देवी,सभासद अंकित चंद्रा,नगर अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ प्रमोद कुमार, ललित कुमार चनियाल,अधिवक्ता गोविंद कुमार,जिलाध्यक्ष NSUI शार्दूल नेगी, विधानसभा अध्यक्ष NSUI अभिषेक कुमार, छात्रसंघ महासचिव आयुष कुमार, पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष फैजान,जिला कार्यकारी अध्यक्ष सोशियल मिडिया दीपक महरा,प्रदेश सचिव एस.सी.प्रकोष्ठ महेन्द्र कुमार,सूरज प्रसाद,नफीस अहमद, शुभान अली,दिनेश पांडे, दीपक जोशी आदि शामिल रहे।







