भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय रेड ने राधा चिल्ड्रन एकेडमी को 2-0 से हराया, अंडर-14 फुटबॉल टूर्नामेंट में दिखा रोमांच… रिपोर्ट- (ब्यूरो  ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

13

नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल में आयोजित अंडर-14 6-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत शनिवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
दिन का पहला मुकाबला भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल और राष्ट्रीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल ब्लू के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही और निर्धारित समय तक कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी। परिणामस्वरूप मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
दूसरे मुकाबले में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल रेड ने राधा चिल्ड्रन एकेडमी, नैनीताल को 2-0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम की ओर से हर्षित और विवेक ने एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलाई। वहीं राधा चिल्ड्रन एकेडमी की ओर से खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन गोल करने में सफल नहीं हो सके।
प्रतियोगिता का उद्घाटन राष्ट्रीय सेवा योजना की पूर्व कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी बिष्ट, डॉ. नीलम जोशी, अवंतिका गुप्ता एवं गोदांबरी ने किया। प्रतियोगिता में रेफरी की जिम्मेदारी जनक और यश पंवार ने निभाई।