नैनीताल । नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने संगठन को मजबूती देने और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने के उद्देश्य से 31 सदस्यीय नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल की सहमति के बाद नगर अध्यक्ष सचिन नेगी ने विभिन्न पदों पर पार्टी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की।
नगर अध्यक्ष सचिन नेगी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
नई कार्यकारिणी में पप्पू कर्नाटक, पी.के. शर्मा, जीत सिंह और भुवन सिंह बिष्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं नारिस खान, मनोज ममगई, मनोज साह, जितेंद्र साह और सुनील मेहरा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महामंत्री पद पर सूरज पांडे, संजय कुमार, प्रमोद कुमार, ललित मोहन सती और पवन खनायत को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर सचिन कुमार, अविनाश शौक्या, जुनैद अहमद, नफीस अहमद, जयंत उप्रेती, पंकज कुमार, गौरव साह, मोहम्मद जुनैद, कौशल पांडे, सुमित साह और अजय सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा पार्थ साह, रवि प्रताप और निखिल कुमार को संगठन सचिव बनाया गया है। सुखदेव सिंह आनंद को कोषाध्यक्ष, कनक साह को कार्यालय सचिव तथा नरेश दुर्गापाल को सोशल मीडिया एवं प्रेस मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर अध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जाएगी तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों के सहयोग से कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।







