नैनीताल, 3 अगस्त। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन की बैठक में नव निर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। बैठक में जिला प्रशासन से नैनीताल की माल रोड पर ‘नो हॉर्न’ जोन के बजाय ‘नो व्हीकल जोन’ लागू करने की मांग की गई।
एसोसिएशन के महामंत्री बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि सदस्यों का मत था कि माल रोड को केवल ‘नो हॉर्न’ जोन घोषित करना व्यावहारिक समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि माल रोड पर लगातार बढ़ रहे यातायात के दबाव को देखते हुए इसे ‘नो व्हीकल जोन’ बनाया जाना नगर हित में अधिक प्रभावी कदम होगा। इस संबंध में प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया।
बैठक में सावन माह के दौरान संगठन की ओर से फलदार एवं औषधीय पौधों का वृक्षारोपण अभियान चलाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर भी सदस्यों ने जोर दिया।
बैठक की अध्यक्षता संगठन की अध्यक्ष मंजू बिष्ट ने की। इस अवसर पर निर्मल पांडे, चंद्रकांता खोलिया, दीपा बिष्ट, नीता व्यास, दिनेश चंद्र पांडे, घनश्याम सिंह बिष्ट, सुनील कुमार साह, पुष्कर सिंह बिष्ट, पी.के. साह, त्रिलोक सिंह रौतेला, विनीता बिष्ट, रेखा त्रिवेदी, मुन्नी थापा, लक्ष्मण सिंह नेगी, गिरीश जोशी, देवेंद्र प्रकाश, धीरेन सिंह, के.सी. उपाध्याय, खुशाल सिंह कार्की, बी.एस. नेगी, दीपक साह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।







