जिला कांग्रेस की नई टीम में नगर कांग्रेस के कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी… रिपोर्ट- (ब्यूरो ) ” स्टार खबर” नैनीताल..

46
Oplus_16908288

नैनीताल। जिला कांग्रेस कमेटी, नैनीताल की नवगठित कार्यकारिणी में नगर कांग्रेस परिवार के कई वरिष्ठ एवं युवा नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नगर कांग्रेस परिवार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
नई टीम में दिनेश कर्नाटक (पप्पू दा) और मनमोहन सिंह कनवाल को जिला उपाध्यक्ष, मुकेश जोशी (मंटू दा) एवं प्रेम कुमार शर्मा को जिला महामंत्री, मनोज भट्ट, नरेंद्र सक्सेना को जिला सचिव तथा युवा साथी कैलाश सिंह अधिकारी को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
नगर कांग्रेस परिवार ने विश्वास जताया कि सभी कर्मठ एवं ऊर्जावान पदाधिकारी अपने अनुभव और सक्रियता से जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी एवं संभावित प्रत्याशियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
नगर कांग्रेस परिवार ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और जिम्मेदारी देने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।