धामी बुधवार को हल्द्वानी में, भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठकों में होंगे शामिल… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल..

9
Oplus_16908288

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार, 9 सितंबर को हल्द्वानी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक और प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:55 बजे खटीमा के लोहियाहेड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और 10:05 बजे एफटीआई हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां से कार के माध्यम से 10:25 बजे रामपुर रोड स्थित होटल विंटेज ग्रीन पहुंचेंगे। होटल में आयोजित विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में वह प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे होटल विंटेज ग्रीन से एफटीआई हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 2:00 बजे वहां पहुंचेंगे। इसके बाद 2:10 बजे हेलीकॉप्टर से पंतनगर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। करीब 2:20 बजे पंतनगर पहुंचने के बाद 2:40 बजे कार से रवाना होकर 3:10 बजे पुनः होटल विंटेज ग्रीन पहुंचेंगे। यहां भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे होटल विंटेज ग्रीन से देवलचौड़ चौराहा स्थित होटल अमरदीप के लिए रवाना होंगे। शाम 4:35 बजे होटल अमरदीप पहुंचकर वह प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक और प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में प्रतिभाग करेंगे।