नैनीताल । नैनीताल,हल्द्वानी के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन की खबर से पत्रकार जगत में गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन से पत्रकार साथियों ने एक ऐसे अधिकारी को खो दिया, जो सदैव पत्रकारों के साथ खड़े रहते थे और उनके हितों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगी रहे।
गिरिजा शंकर जोशी का पत्रकारों के प्रति व्यवहार सदैव आत्मीय रहा। समाचार संकलन से लेकर विभिन्न सूचनाओं के आदान-प्रदान तक उन्होंने पत्रकार साथियों का सहयोग किया और उनके हितों को प्राथमिकता दी। उनके सरल, सहज और सहयोगी व्यवहार को पत्रकार साथी लंबे समय तक याद रखेंगे।
उनका आकस्मिक निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं समस्त पत्रकार साथियों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

