रास्ता घेरा तो होगी कार्रवाई, सामान दुकान के अंदर रखो.. मेले में दुकानों के आगे सामान फैलाने पर नगर पालिका की सख्ती.. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

27
oplus_2

नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव के तहत मैदान में लगी दुकानों के आगे सामान फैलाकर रास्ता घेरने वाले दुकानदारों पर नगर पालिका प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। पालिका कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को दुकान के आगे रखा सामान तत्काल अंदर रखने की हिदायत दी। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि रास्ते में सामान रखकर आवागमन बाधित किया तो संबंधित दुकानदार स्वयं जिम्मेदार होगा।

पालिका कर्मियों ने दुकानदारों से कहा कि मेले में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए दुकान के सामने छोड़े गए रास्ते को पूरी तरह खाली रखा जाए। किसी भी दुकानदार को निर्धारित स्थान से बाहर सामान फैलाने की अनुमति नहीं होगी। मुख्य गेट के सामने भी रास्ता पूरी तरह क्लियर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

oplus_2

मौके पर पालिका की ओर से दुकानदारों को स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि “अपनी दुकान के अंदर सामान रखो, नहीं तो फिर आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।” इसके साथ ही रास्ते को सामान लगाकर घेरने से बचने और मेले में आने-जाने वाले लोगों के लिए पर्याप्त स्थान छोड़ने को कहा गया।
नगर पालिका प्रशासन ने दुकानदारों को चेताया कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। मेले के दौरान भीड़ को देखते हुए रास्तों पर अतिक्रमण रोकने के लिए निगरानी जारी रखने की बात भी कही गई है।