छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं की आधी हिस्सेदारी, तीन पद रहेंगे आरक्षित… 29 सितंबर को होगा चुनाव, कार्य परिषद ने दी शासन के निर्देशों को मंजूरी; अगले सत्र से रोस्टर व्यवस्था लागू करने की तैयारी…. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

23
Oplus_16908288

 

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के चुनाव में छात्राओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए 50 प्रतिशत पद उनके लिए आरक्षित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने शुक्रवार को शासन के निर्देशों के क्रम में इस व्यवस्था को मंजूरी दे दी।उत्तराखंड शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने 17 सितंबर को जारी निर्देश में ऐसे राजकीय विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित करने को कहा है, जहां छात्राओं की संख्या 66 प्रतिशत से अधिक है। इसी क्रम में कुमाऊं विश्वविद्यालय ने चुनावी प्रक्रिया में आवश्यक बदलाव किया है।विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव 29 सितंबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष (छात्र), उपाध्यक्ष (छात्राओं के लिए आरक्षित), सचिव, संयुक्त सचिव (छात्राओं के लिए आरक्षित), कोषाध्यक्ष (छात्राओं के लिए आरक्षित) और सांस्कृतिक सचिव पद शामिल हैं।
विश्वविद्यालय की ओर से गठित समिति की संस्तुतियों के आधार पर छात्रसंघ संविधान की समीक्षा भी की गई है। वहीं, अगले शैक्षणिक सत्र 2027-28 से छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं के प्रतिनिधित्व के लिए रोस्टर व्यवस्था लागू करने की दिशा में उच्चस्तरीय समिति गठित करने की संस्तुति की गई है।कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित नियमों और समय-सारणी के अनुसार पूरा कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।