तेज बारिश और हवा में स्कूल की बाउंड्री पर गिरा विशाल देवदार का पेड़.. वन विभाग, एसडीआरएफ और अग्निशमन टीम ने शुरू किया पेड़ हटाने का काम.. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

9
Oplus_16908288

नैनीताल। पिछले दो दिनों से हो रही मूसलधार बारिश और तेज हवाओं के बीच रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे सनवाल स्कूल के पीछे ग्राउंड में खड़ा विशाल देवदार का पेड़ अचानक उखड़कर स्कूल की छत और बाउंड्री पर जा गिरा। पेड़ के गिरने से स्कूल की बाउंड्री और छत को नुकसान पहुंचा है। हालांकि घटना के समय स्कूल में विद्यार्थी और कर्मचारी मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा और बारिश के दौरान अचानक देवदार का पेड़ जड़ से उखड़ गया। देखते ही देखते पेड़ स्कूल परिसर की ओर गिर पड़ा। पेड़ के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना संबंधित विभागों को दी।सूचना मिलते ही वन विभाग के साथ एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने मौके का निरीक्षण करने के बाद पेड़ को सुरक्षित तरीके से हटाने की कार्रवाई शुरू की। पेड़ के भारी-भरकम तने और शाखाओं के कारण उसे हटाने में टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
वन विभाग की वन दरोगा विमला नगर कोटी ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों की टीमों को मौके पर बुलाया गया। पेड़ को हटाने का कार्य किया जा रहा है।

घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।गनीमत रही कि स्कूल समय के बाद हुआ हादसा
देवदार का विशाल पेड़ जिस स्थान पर गिरा, वहां सामान्य दिनों में स्कूल गतिविधियां रहती हैं। गनीमत रही कि हादसा शाम के समय हुआ और स्कूल में विद्यार्थियों की आवाजाही नहीं थी। यदि यह घटना स्कूल संचालन के दौरान होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।