धामी सरकार के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा उत्तराखण्ड : हेम आर्य.. कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट में राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत कार्यक्रम आयोजित.. रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल

2

नैनीताल।उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर उत्तराखण्ड के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेम आर्य ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण राज्य आंदोलनकारियों और पूर्वजों के लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उनके संघर्षों के चलते ही अलग राज्य का सपना साकार हो सका। अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि उनके सपनों के अनुरूप सशक्त, समृद्ध और विकसित उत्तराखण्ड का निर्माण करें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। जनसेवा और जनकल्याण के कार्यों में कर्तव्यनिष्ठा के साथ योगदान देकर उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न विकास परियोजनाओं के माध्यम से कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से एकजुट होकर प्रदेश की समृद्धि, जनकल्याण और विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही राज्य आंदोलनकारियों के विकसित उत्तराखण्ड के सपने को साकार करने का संकल्प लेने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन भवाली मंडल महामंत्री वर्षा आर्या ने किया, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने की। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री पुष्कर सिंह जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी रावत, ओबीसी मोर्चा के नीरज गोस्वामी, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सुयाल, शक्ति केंद्र संयोजक दीवान अधिकारी, सड़ियाताल ग्राम प्रधान हरगोविंद रावत, बेलुवाखान प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष मनीष कुमार, हेमा रावत, सुभांगी रावत, ममता बर्गली, मीना बर्गली और चंद्रशेखर कार्की सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।