भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान… मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत चार मंत्रियों के खिलाफ लगाए आरोप…. रिपोर्ट- (ब्यूरो ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

7

नैनीताल। प्रदेश सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर शुक्रवार को नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित अभियान नगर अध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व में संचालित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, गणेश जोशी व डॉ. धन सिंह रावत के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए आम नागरिकों से हस्ताक्षर कराए और सरकार के प्रति विरोध दर्ज कराया।अभियान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और बाजपुर के वर्तमान चेयरमैन एवं नैनीताल विधानसभा प्रभारी गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ के आह्वान पर चलाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क कर अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी और प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के मुद्दों पर जवाबदेही से बचने का आरोप लगाया।
नगर अध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर जनता को जागरूक करना और सरकार की जवाबदेही तय करना कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर चुप बैठने वाली नहीं है। भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से लगातार आवाज उठाती रहेगी।इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय कुमार संजू, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज ममगई, महामंत्री संजय कुमार व भैय्यू सती, मीडिया प्रभारी नरेश दुर्गापाल, नगर सचिव सुमित साह, अविनाश शौकिया व जुनैद अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कोटल्या, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, भवाली नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल, जिला पंचायत सदस्य निशांत कुमार, ज्योलीकोट ग्राम प्रधान नवल आर्या, रामलीला कमेटी अध्यक्ष नवीन जलाल, न्याय पंचायत अध्यक्ष खुरपाताल पवन अधिकारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनएसयूआई अभिषेक कुमार, मनोज भट्ट, रईस अहमद, राजू लाल, योगेश साह, शैलू उप्रेती, अमन तिवारी, कनवाल, रविंद्र राठौर और सिद्धार्थ टंडन समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।