हल्द्वानी शोरूम का पूर्व कर्मचारी निकला स्कूटी चोर, 24 घंटे में तीन वाहन बरामद…. रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल…

63
Oplus_16908288

हल्द्वानी शोरूम का पूर्व कर्मचारी निकला स्कूटी चोर, 24 घंटे में तीन वाहन बरामद….

रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल…

नैनीताल। हल्द्वानी में पुलिस ने बड़ी तत्परता दिखाते हुए स्कूटी शोरूम से चोरी हुई तीन स्कूटियों को महज़ 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि बरेली रोड स्थित एक स्कूटी शोरूम से तीन स्कूटियों की चोरी की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि शोरूम का पूर्व कर्मचारी हिमांशु था। आरोपी को शोरूम की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी थी, जिसका फायदा उठाकर उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

टीपी नगर थाना पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई तीनों स्कूटियां बरामद कर ली गई हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।