बदलते मौसम का असर…. जिला चिकित्सालय में सांस, खांसी और बुखार के मरीज बढ़े… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल…

10
oplus_2

नैनीताल। बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। इन दिनों बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय की ओपीडी में सांस लेने में परेशानी, सूखी खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में अचानक हो रहे बदलाव के कारण वायरल संक्रमण और एलर्जी संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।
चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 70 से 80 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश मरीज सांस लेने में तकलीफ, सूखी खांसी, कफ और बुखार जैसी समस्याओं से ग्रसित हैं।

उन्होंने बताया कि उम्रदराज मरीजों में (कफ विथ एक्सपेक्टोरेशन,)
बलगम वाली खांसी” या “खांसकर कफ (बलगम) बाहर निकालना, तेज बुखार और सांस लेने में गंभीर परेशानी देखी जा रही है। ऐसे मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है, जबकि सामान्य लक्षण वाले मरीजों को एक सप्ताह की दवा देकर घर पर उपचार की सलाह दी जा रही है।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि बच्चों में भी एलर्जी संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। विशेषकर पहले से एलर्जिक राइनाइटिस
नाक के अंदरूनी हिस्से में सूजन की स्थिति है। जिससे बच्चे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। प्रतिदिन करीब 10 से 15 बच्चे इस समस्या को लेकर ओपीडी पहुंच रहे हैं।

उन्होंने बताया अस्थमा को एक दीर्घकालिक और कुछ मामलों में समय के साथ बढ़ने वाली बीमारी है, इसलिए इससे बचाव बेहद जरूरी है। लोगों को मौसम परिवर्तन के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि मास्क का उपयोग करें, ठंडे पानी और अत्यधिक ठंडे वातावरण से बचें तथा हाई प्रोटीन डाइट के साथ विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। साथ ही जिन चीजों से एलर्जी होती है, उनसे दूरी बनाए रखना जरूरी है।