धार्मिक व्रत एवं पर्व संबंधी विशेष सूचना… विशेष-(राजीव पांडे) खीमदा “स्टार खबर ” नैनीताल..

22

नैनीताल। अपरा एकादशी व्रत
हिंदू धर्म में अत्यंत पुण्यदायी मानी जाने वाली अपरा एकादशी का व्रत बुधवार, 13 मई 2026 को श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ रखा जाएगा। मान्यता है कि इस व्रत के पालन से पापों का नाश होता है तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। श्रद्धालु प्रातः स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना एवं व्रत कथा का श्रवण करेंगे।
वट सावित्री व्रत
सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्य की कामना हेतु रखा जाने वाला वट सावित्री व्रत इस वर्ष शनिवार, 16 मई 2026 को मनाया जाएगा। इस अवसर पर महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ व्रत का पालन करेंगी।