हरेला महोत्सव: मुख्य न्यायाधीश व न्यायमूर्तियों ने मंगोली में किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश…. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल…

34

नैनीताल। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला महोत्सव के अवसर पर गुरुवार को नैनीताल वन प्रभाग के मंगोली में राज्यव्यापी वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। “हर गाँव का यही पैगाम, एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता सहित न्यायमूर्तियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज तिवारी, न्यायमूर्ति रवीन्द्र मैठानी, राकेश थपलियाल, पंकज पुरोहित, सुभाष उपाध्याय एवं सिद्धार्थ शाह ने भी पौधारोपण किया। इस दौरान न्यायमूर्तियों की धर्मपत्नियों ने भी अभियान में सहभागिता निभाते हुए वृक्षारोपण किया और हरित पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर बॉज, देवदार, पुतली, उत्तीस, कचनार, काफल, रुद्राक्ष, मेहल, पदम, पारिजात, दाड़िम, आंवला, तिमूर, मौलश्री, धौला एवं बुरांश सहित स्थानीय और पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत में नैनीताल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार ने मुख्य न्यायाधीश एवं न्यायमूर्तियों का स्वागत किया। उन्होंने हरेला महोत्सव की थीम, राज्यव्यापी वृक्षारोपण अभियान तथा नैनीताल वन प्रभाग में पाई जाने वाली स्थानीय वनस्पतियों की विशेषताओं की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में वंदना गुप्ता, मंजु तिवारी, शोभा नैठानी, राजेश्वरी पुरोहित, हरिप्रिया मेहरा, उमा उपाध्याय एवं दीप्ति शाह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता, बार एसोसिएशन अध्यक्ष डी.सी.एस. रावत, अधिवक्ता चंद्रशेखर जोशी, अपर महाधिवक्ता गणेश कांडपाल, स्थायी अधिवक्ता प्रदीप हेडिया, अधिवक्ता मयंक जोशी, उच्च न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा वन विभाग की ओर से उप निदेशक जू स्वाति, उप प्रभागीय वनाधिकारी ममता चंद, वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत, ललित मोहन कार्की, मनोज भगत, आनंद लाल आर्या सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।