शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई…. रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..

19

नैनीताल। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार को नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने मल्लीताल स्थित पंत पार्क में मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और इसे जनता की आवाज की जीत बताया।
कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर लगातार उठ रही आवाज के बीच यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगे भी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी।
इस अवसर पर महिला नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, नगर पालिका सभासद जितेंद्र पांडे, नगर पालिका सभासद अंकित चंद्रा, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शिवम बजाज, मनोज मंगाई, पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय कुमार, रवींद्र राठौर, अर्जुन रौतेला, नीरज कुमार, मोहित बिष्ट, सचिन कुमार, प्रशांत जोशी, हर्षवर्धन नोलिया, जीयू पांडे, अंकित चंद्र, राहुल देव, प्रिंस सैनी, कैलाश, शुभम कुमार, अभिषेक कुमार, भोलू कुमार, सुनीता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।