मेहनत के दम पर कशिश ने हासिल की उपलब्धि, मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति में चयन… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल…

23

नैनीताल। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज धानाचूली की कक्षा छह की होनहार छात्रा कु. कशिश पुत्री प्रदीप कुमार का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए चयन हुआ है। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।कशिश ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर यह सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रा के चयन पर विद्यालय के शिक्षकों ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने बताया कि विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कशिश की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि कशिश भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन से आगे बढ़ते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगी। छात्रा के चयन पर परिजनों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने उसकी सफलता का श्रेय कशिश की मेहनत, विद्यालय के शिक्षकों तथा माता के मार्गदर्शन को दिया।क्षेत्रवासियों ने भी कशिश को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को इस प्रकार के अवसर मिलने से उनमें आगे बढ़ने का उत्साह बढ़ता है।