प्रोत्साहन पेंशन पर कार्रवाई न होने से पेंशनरों में रोष… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) ” स्टार खबर” नैनीताल…

23

नैनीताल, 06 सितम्बर। राजकीय सेवानिवृत्त पेंशनर कल्याण एसोसिएशन नैनीताल की मासिक बैठक रविवार को जूनियर हाईस्कूल मल्लीताल में हुई। बैठक में 65, 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पेंशनरों को प्रोत्साहन पेंशन दिए जाने की मांग पर अब तक कार्रवाई नहीं होने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई।बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष मंजू बिष्ट ने की और संचालन संयुक्त मंत्री त्रिलोक सिंह रौतेला ने किया। पेंशनरों ने कहा कि सरकार ने इस संबंध में समिति का गठन किया था, लेकिन समिति की रिपोर्ट पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पेंशनरों में आक्रोश बढ़ रहा है।

वहीं, गोल्डन कार्ड योजना के तहत आश्वासन के बावजूद पेंशनरों को राहत नहीं मिलने पर भी सदस्यों ने नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार योजना को अपनी महत्वाकांक्षी योजना बताकर श्रेय ले रही है, लेकिन पेंशनरों को इसका वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है।बैठक में चन्द्रकांता खोलिया, रेखा त्रिवेदी, नीता व्यास, निर्मल पाण्डेय, केएस कार्की, एचएस भैसोड़ा, सुनील साह, प्रगति साह, गोविन्द सिंह देव, होशियार सिंह मेहरा, देवेन्द्र जोशी, पीडी मिश्रा समेत कई पेंशनर मौजूद रहे।