नैनीताल। एक्वाटिक एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (नासा) की ओर से रविवार को नैनीताल झील में सेंट जोसेफ बोट हाउस के समीप वार्षिक नासा जलीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के युवाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन के माध्यम से जलीय खेलों को बढ़ावा देने के साथ जल सुरक्षा, जीवन रक्षक कौशल, अनुशासन और साहसिक खेलों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि नैनीताल की पहचान झील से जुड़ी है। ऐसे में युवाओं को जलीय खेलों से जोड़ने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को मंच देने के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और जल सुरक्षा की भावना भी विकसित करती हैं।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने झील को नैनीताल की महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि जलीय खेलों के साथ झील की स्वच्छता, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए नासा के प्रयासों की सराहना की।
पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ नए अवसर उपलब्ध कराते हैं। नैनीताल में जलीय खेलों की काफी संभावनाएं हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कयाकिंग वर्ग में आदित्य, यश, भाव्या, मिमांसा, काव्या और फेरियान ने विजेता स्थान हासिल किया। तैराकी में भविष्य, विहान, भावितव्य, गुरबानी, ग्रेसी और तनिष्का विजेता रहे।
अन्य वर्गों में प्रभात श्री, आदित्य, कुमकुम, नेहमत और रहमत; कुमकुम, रोहित, नीरज, नैना, केतकी और भूमिका; तथा विक्रम, दीपिका, अथर्व, मीनाक्षी, कार्तिक, कौस्तुभ, यश, सिमरन, नीलिया और आदित्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार शिवम धपोला और सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार नेहमत कौर को प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में नासा परिवार के सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यशपाल रावत, प्रो. रीतेश साह, रोहित गर्ग, धीरज बिष्ट, भूपाल बिष्ट, प्रो. संजय घिल्डियाल, प्रो. आशीष मेहता, दीपक बिष्ट, शिखा रावत, अधिवक्ता पंकज चौहान, अधिवक्ता मनीष जोशी, अधिवक्ता भानु प्रताप, हर्ष छाबड़ा, लतिका छाबड़ा, लतिका शाही, भारत अधिकारी, चारु मैनाली, विक्रम आर्या, मनीष बिष्ट, लघिमा जोशी, शिवानी चंद्रा, पल्लवी सती, निहारिका चोबे, यश गर्ग, रोजी, नितिन पुरी, गगन साह, कमल किशोर, तरुण बिष्ट, सरिता बिष्ट, आदित्य, सिद्धि गुप्ता, अनुष्का पुरी, ध्रुव पांडे, संगीता बिष्ट, ज्योति तर्तयाल और आशीष राणा समेत अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।







