29 सितंबर को होंगे कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव… एक अक्टूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के लिए होगा मतदान…

15

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव 29 सितंबर 2026 को कराए जाएंगे। इसके बाद एक अक्टूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ का चुनाव होगा।
चुनाव कार्यक्रम कुमाऊं विश्वविद्यालय, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी की संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णय के बाद जारी किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के लिए संबंधित परिसरों और संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।