चैती चौराहे पर धू-धू कर जली पल्सर बाइक, मची अफरातफरी.. रिपोर्ट- (ब्यूरो) “स्टार खबर” नैनीताल..

14
Oplus_16908288

काशीपुर। चैती चौराहे पर रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक पल्सर बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बाइक धू-धू कर जलने लगी। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना फायर विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके के लिए रवाना हुए, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।
प्रथम दृष्टया बाइक में आग लगने की वजह तकनीकी खराबी के चलते शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।