दुःखद.. स्कूटी अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, होटल कर्मी की मौत.. हल्द्वानी ले जाते समय तोड़ा दम.. रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..

104
Oplus_16908288

नैनीताल। मौत कब और किस रूप में सामने आ जाए, इसका किसी को अंदाजा नहीं होता। ज्योलीकोट के गेठिया क्षेत्र में देर शाम हुए एक हादसे में स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरने से होटल कर्मी की जान चली गई। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। स्थानीय लोग उसे तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, गेठिया स्थित होटल माटी में कार्यरत साहिल शर्मा (33) शुक्रवार देर शाम दूध आदि खरीदने के लिए आया था। खरीदारी करने के बाद सामान रखने के बाद वह स्कूटी संख्या UK04 TB 8604 से जाने लगा। इसी दौरान अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई और तेज गति से करीब तीन फीट नीचे जा गिरी। इस दौरान साहिल का सिर दीवार से जा टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी दीपक शर्मा और राजेंद्र कोटलिया ने युवक की नाजुक हालत देखते हुए बिना देर किए उसे निजी वाहन से उपचार के लिए हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि मूल रूप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाला साहिल वर्तमान में दिल्ली में रहता था और पिछले दो वर्षों से अधिक समय से गेठिया स्थित होटल माटी में कार्यरत था। हादसे की खबर से होटल कर्मियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।