भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे प्रकरण में नया मोड़, आरोप लगाने वाली युवती पुलिस हिरासत में… युवती से पूछताछ जारी, मामले में पुलिस की कार्रवाई से बढ़ी हलचल…. रिपोर्ट- (ब्यूरो ) “स्टार खबर ” नैनीताल…

248
Oplus_16908288

नैनीताल। भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे से जुड़े चर्चित प्रकरण में गुरुवार देर शाम नया मोड़ सामने आया है। जानकारी के अनुसार, नरेश पांडे पर गंभीर आरोप लगाने वाली युवती को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक युवती पुलिस की कस्टडी में है और उससे मामले के विभिन्न पहलुओं पर लगातार पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पुलिस पूरे प्रकरण से जुड़े तथ्यों, उपलब्ध साक्ष्यों और विभिन्न बयानों का मिलान कर रही है। जांच एजेंसियां मामले की हर कड़ी को खंगालने में जुटी हैं। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से युवती को हिरासत में लिए जाने अथवा पूछताछ के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
नरेश पांडे प्रकरण पहले से ही पूरे कुमाऊं मंडल में चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में आरोप लगाने वाली युवती से पुलिस की लंबी पूछताछ को मामले की जांच में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई और स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।