अगस्त से सुंदरकांड पाठ के साथ शुरू होगी सुखाताल की पारंपरिक कुमाऊँनी रामलीला की तालीम… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर” नैनीताल…

11

नैनीताल। आदर्श रामलीला एवं जन कल्याण समिति, सुखाताल की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को तालीम कक्ष, एशडेल स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में आगामी पारंपरिक कुमाऊँनी रामलीला के सफल आयोजन, तालीम और सांस्कृतिक गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 1 अगस्त 2026 से सुंदरकांड पाठ के साथ रामलीला तालीम का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद प्रतिदिन सायंकाल पारंपरिक कुमाऊँनी रामलीला की नियमित तालीम आयोजित होगी।
बैठक में उपाध्यक्ष हेमलता पांडेय, उपाध्यक्ष लता मेहरा, गिरिजा शंकर पंत, संस्कृत सचिव नासिर अली, सांस्कृतिक सचिव मुकेश धस्माना, कोषाध्यक्ष अमिताभ साह, उप सचिव करन साह, युवा प्रभारी जयवर्धन चंद्र तथा दया बिष्ट मौजूद रहे। इसके अलावा हेमा साह, गीतांजलि भट्ट, विनीता भट्ट, शिवेश कुमार, अभिनव मेहरा और शास्त्री जी (ताऊ) ने भी सहभागिता की।
समिति पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रामलीला तालीम और आयोजन से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकसूत्र में बांधने, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का माध्यम है। समाज सेवा और सांस्कृतिक संरक्षण में रुचि रखने वाले सभी लोगों का समिति स्वागत करेगी।