नैनीताल पहुंचे शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा, बोले- ऐतिहासिक होगा उत्तराखंड का कुंभ… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..

60

नैनीताल। पहली बार नैनीताल आगमन पर प्रदेश के शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री राम सिंह कैड़ा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान मंत्री ने राज्य अतिथि गृह में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट की।
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक पात्र लोगों को उनसे जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। कुंभ को ऐतिहासिक, दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए लगातार समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
शहरी विकास मंत्री ने बताया कि कुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए घाटों का निर्माण, पुराने घाटों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। साथ ही सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Oplus_16908288

उन्होंने कहा कि कुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न अखाड़ों के महंतों और पदाधिकारियों से भी लगातार संवाद किया जा रहा है। उनके आवास, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे आयोजन सुव्यवस्थित और सफल बनाया जा सके।