नैनीताल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को रविवार को सामूहिक रूप से सुनने के बाद भाजपा मंडल भवाली एवं भवाली भाजपा महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में ‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान के अंतर्गत जल संस्थान परिसर, भवाली में सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान बाज, उत्तीस सहित विभिन्न फलदार एवं फूलदार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का सामूहिक संकल्प भी लिया।कार्यक्रम के समापन पर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीर शहीदों की स्मृति में बाज के एक पौधे का सामूहिक रूप से रोपण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट दया किशन पोखरिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, वरिष्ठ नेता प्रकाश आर्या, भाजपा मंडल महामंत्री अमित पांडे, मन की बात कार्यक्रम के सह-प्रभारी पवन भाकुनी, सुमीत पांडे, कंचन साह, भवाली मंडल महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुधा आर्या, महामंत्री ज्योति वर्मा, समाजसेवी हयात सिंह नेगी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।





