महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन… रिपोर्ट- ( नंदिनी) “स्टार खबर ” नैनीताल..

3

नैनीताल। हिंदी दिवस के अवसर पर आज महाविद्यालय में हिंदी भाषा के महत्व एवं उसकी उपयोगिता को रेखांकित करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के चार्ट, कविता, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सीमा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत की महत्वपूर्ण संवाहक है। विद्यार्थियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग एवं अध्ययन के लिए प्रेरित किया।कविता प्रतियोगिता में रिया ने प्रथम, तनुजा पांडे ने द्वितीय तथा हिना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम, नेहा खोलिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में रिया बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में प्रोफेसर. कमला पंत, डॉ. अंजुम अली, डॉ. उमा पांडे, डॉ. कविता बिष्ट तथा डॉ. पूनम शाह उपस्थित रहीं। कविता एवं भाषण प्रतियोगिता में डॉ. उमा पांडे तथा डॉ. अंजुम अली ने निर्णायक की भूमिका निभाई।कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की डॉ. कल्पना शाह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के प्रति अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत में डॉ भावना मेहरा द्वारा सभी अतिथियों व छात्र-छात्राओं को धन्यवाद किया गया एवं विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं शिक्षेणतर कर्मचारी एवं महाविद्यालय के छात्र छात्र उपस्थित रहे