नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कोटाबाग ब्लाक के ग्रामसभा अमगढ़ी में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। राजकीय इंटर कालेज अमगढ़ी में उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अरविंद शुक्ला को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा भेंट किया गया।
डॉ. आर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को मिष्ठान वितरित किया गया।
इसके बाद डॉ. आर्य अमगढ़ी में आयोजित जनसुविधा कल्याण शिविर में शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने क्षेत्रीय ग्रामीणों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनके समाधान का अनुरोध किया। शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान चंद्रशेखर दानी, ग्राम प्रधान अमोठा मीना देवी, ग्राम प्रधान ओखलढूंगा पंकज सिंह, ग्राम प्रधान गोरिया देव मोहन सुयाल, ग्राम प्रधान अमतोली विनोद चंद्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश नैनवाल व विनोद कांडपाल, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष ललित नेगी, प्रकाश सती, महेश सती, दयाल सिंह, पूरन चंद, गणेश पांडे, पूरन जलाल, नवीन तिवारी, जगदीश चंद्र आर्य, भोपाल राम, शिव कुमार, रामदत्त नैनवाल, किशन गिरी, बाली राम, जोगा राम, दीपा आर्या सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
डॉ. आर्य ने क्षेत्र में दीपक नैनवाल के आवास पर भी ग्रामीणों से मुलाकात की और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।







