डीएसए मैदान में लगा विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल

14
oplus_2

नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव के तहत सोमवार को डीएसए मैदान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में माता नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर से ही भंडारा स्थल पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।नंदा देवी महोत्सव को लेकर नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु डीएसए मैदान पहुंचेयहां श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद परोसा गया। भंडारे में स्थानीय लोगों के साथ ही देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया

भंडारा शुरू होने के साथ ही मैदान में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजन से जुड़े स्वयंसेवक भी जुटे रहे। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

नंदा देवी महोत्सव नैनीताल की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रमुख आयोजन है। महोत्सव के दौरान नगर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता नंदा-सुनंदा का आशीर्वाद लिया।