भारी बारिश का अलर्ट: नैनीताल में 10 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद… रिपोर्ट- (ब्यूरो ) “स्टार खबर ” नैनीताल..

30
Oplus_16908288

नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 10 जुलाई (शुक्रवार) को नैनीताल जिले में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

Oplus_16908288

मौसम विभाग ने जिले के लिए ‘वार्निंग जारी करते हुए आकाशीय बिजली गिरने और अत्यधिक तीव्र वर्षा की संभावना जताई है। लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों, नालों और गधेरों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने 10 जुलाई को जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।
मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का सभी शिक्षण संस्थानों में कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना या किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संस्थान के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के समीप न जाएं तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।