नैनीताल।
नैनीताल की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था शिल्पकार सभा नैनीताल द्वारा रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिल्पकार सभा की महिला शाखा की अध्यक्ष एडवोकेट तारा आर्य ने की, जबकि संचालन महिला शाखा की महामंत्री मनीषा आर्य ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिल्पकार सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्रा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक अधिकारों के लिए हुए संघर्ष तथा उनकी उपलब्धियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना और उन्हें समान अधिकार दिलाना अत्यंत आवश्यक है।अध्यक्षता कर रहीं एडवोकेट तारा आर्य ने कहा कि वर्ष 1917 में रूस की महिलाओं ने “ब्रेड एंड पीस” (रोटी और शांति) की मांग को लेकर ऐतिहासिक हड़ताल की थी, जिसके बाद सरकार को महिलाओं को मताधिकार प्रदान करना पड़ा। इसी ऐतिहासिक घटना की स्मृति में प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समानता और महिलाओं के अधिकारों को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में रमेश चंद्रा, कैलाश आगरकोटी, अनिल कुमार, राजेश लाल, रोहित कुमार, अनिल, सरिता आगरकोटी, संजय कुमार, तारा आर्य, मनीषा आर्य, नीतू आर्य, इंदर कुमार, अजय कुमार, नेहा आर्य, अंबिका आर्य, सुरेश चंद्र सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के अंत में सभी वक्ताओं ने समाज में महिलाओं के सम्मान, समान अवसर और अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
- अंतरराष्ट्रीय
- आस्था
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- खेल
- जनता कहिन
- दिल्ली
- बरेली
- बुद्धिजीवियों का कोना
- राष्ट्रीय
- विविध
- हाईकोर्ट





