हम भी हैं देशभक्त’ नुक्कड़ नाटक से गूंजा राम सेवक सभा परिसर राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव-2026 के तहत प्रयोगांक नैनीताल की प्रस्तुति, वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभक्ति का संदेश…. रिपोर्ट-(सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल

6

नैनीताल, 15 जुलाई। संगीत नाटक अकादेमी के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव-2026 के अंतर्गत बुधवार शाम राम सेवक सभा, मल्लीताल में प्रयोगांक नैनीताल ने देशभक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक ‘हम भी हैं देशभक्त’ का प्रभावशाली मंचन किया। प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव की विशेषता यह रही कि ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में एक ही दिन और एक ही समय शाम छह बजे 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 150 स्थानों पर नाटकों का मंचन किया गया। महोत्सव में 39 से अधिक भाषाओं एवं बोलियों में करीब चार हजार रंगकर्मियों ने आधुनिक, लोक, पुतुल और नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियां दीं। महाकवि कालिदास जयंती के अवसर पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।नैनीताल में प्रस्तुत नाटक का निर्देशन युवा रंगकर्मी रोहित वर्मा ने किया, जबकि इसकी रचना उमेश कांडपाल ‘सोनी’ ने की। नाटक में मुकेश धस्मान, नीरज डालाकोटी, मदन मेहरा, उमेश कांडपाल, रोहित वर्मा, पवन कुमार, नासिर अली, पंकज रंधावा और गौरव कुमार ने प्रभावशाली अभिनय किया।कार्यक्रम के दौरान संगीत नाटक अकादेमी के प्रवीण कुमार दुरेजा ने उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रयोगांक संस्था के संरक्षक मिथिलेश पांडे और एच.एस. राणा सहित संगीत नाटक अकादेमी से सम्मानित जहूर आलम, मंजूर हुसैन, राजेश आर्य, डी.के. शर्मा, अनिल कुमार, किशन लाल, अनवर रजा, मनोज साह, मोहित सनवाल, अकरम अली, खुर्शीद, अदिति खुराना सहित अनेक रंगकर्मी एवं दर्शक उपस्थित रहे।