
- नैनीताल कुंदन लाल साह ट्रस्ट, नगर पालिका बालिका इंटर कालेज ( एशडेल) की पूर्व प्राधानाचार्य रही श्रीमती लीला पाण्डे धर्मपत्नी जगदीश चन्द्र पांडे निवासी पापुलर्ल्स कम्पाउन्ड मल्लीताल नैनीताल का सोमवार सांयकाल 5:15 बजे स्वर्गवास हो गया है।’ जिनका अंतिम संस्कार चिनशिला घाट रानीबाग पर किया जायेगा अन्तिम यात्रा पापुलर्ल्स काउन्ड से 10.00 बजे प्रारम्भ होगी। वो अपने पीछे पुत्री दीप्तिपांडे दामाद हरीशचन्द्र जोशी दामाद नवासी सुश्री मनस्वी को रोता छोड़ गई हैं।
समाजसेवा और बच्चों के उत्थान के लिए समर्पित रहीं 99 वर्षीय लीला पाण्डे के निधन से खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक शैक्षिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
लीला पाण्डे ने अपना पूरा जीवन समाजसेवा और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित किया। शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उनके स्नेह, सेवा भाव और प्रेरणादायी व्यक्तित्व ने अनेक लोगों के जीवन को सकारात्मक दिशा दी। उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए लोगों ने कहा कि लीला पाण्डे के आदर्श, सेवा कार्य और बच्चों के उत्थान के लिए किए गए प्रयास आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
error: