नितिन नबीन की नई टीम और राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आज हुआ बड़ा ऐलान, उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत , राजस्थान से वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी… रिपोर्ट- (ब्यूरो) “स्टार खबर ” नैनीताल

41
Oplus_16908288

नैनीताल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान कई महीनों के बाद आज हो गया है। आज जारी हुई सूची में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं जिसमें उत्तराखंड से पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत , राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राम माधव को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है वहीं स्मृति ईरानी को भी संगठन महासचिव बनाया गया है। नई टीम में हरीश द्विवेदी को भी जगह मिली है। इसमें संजय भाटिया भी राष्ट्रीय टीम में शामिल हैं। तो वहीं एमपी से तीन मंत्रियों को जगह मिली है। नई लिस्ट के अनुसार उड़ीसा से बैजयंत जय पांडा, आंध्र प्रदेश से डी. पुरंदेश्वरी और उत्तर प्रदेश से रेखा वर्मा को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।पार्टी की ओर से जारी सूची में अलग-अलग राज्यों के कई दिग्गज नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जगह दी गई है। गुजरात से वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, महाराष्ट्र से डॉ. भारती प्रवीण पवार, पंजाब से सरदार मनजीत सिंह बादल, मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य, कर्नाटक से प्रो. एम. नागराज, उत्तर प्रदेश से प्रो. तारिक मंसूर और पश्चिम बंगाल से डॉ. मधुचंदा कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।नितिन नवीन की नई टीम में मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। तो वहीं गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री , श्रीमती कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री, विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ शंकुल संयोजक, बंशीलाल गुर्जर को मोर्चा अध्यक्ष और आशीष उषा अग्रवाल को मीडिया सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।नई सूची में राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के कई नेताओं को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। इससे पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में अलग-अलग राज्यों की भागीदारी निश्चित रूप से बढ़ेगी। नियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन की ओर से आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि नई टीम में वरिष्ठ और संगठनात्मक अनुभव वाले नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के जरिए अब भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को और मजबूत करने तथा राज्यों के साथ बेहतर समन्वय बनाने पर फोकस करेगी।