दुकान खोलते समय गिरा युवक, सिर में लगी गहरी चोट.. बी.डी. पांडे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर.. रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल..

76
Oplus_4

 

नैनीताल। मल्लीताल के शेरवुड क्षेत्र का रहने वाला 28 वर्षीय गोधन गुरुवार सुबह दुकान खोलने के दौरान गिरकर घायल हो गया। हादसे में उसके सिर पर गहरी चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार गोधन वसी फुटवियर की दुकान में काम करता है। सुबह दुकान खोलने के दौरान अचानक गिरने से उसके सिर में चोट लग गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार किया और सिर में तीन टांके लगाए।
चिकित्सक डॉ. अंजनी कुमार ने बताया कि युवक के सिर में गहरी चोट थी। उसकी स्थिति को देखते हुए सीटी स्कैन कराया गया। जांच के बाद बेहतर उपचार और निगरानी के लिए उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।