भूटान यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में चमके कुमाऊं विवि के कैडेट गौरव.. एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन का मिला लाभ, इंडो-भूटान यूथ फ्रेंडशिप कैंप-2026 में होंगे शामिल.. रिपोर्ट- (सुनील भारती.) “स्टार खबर ” नैनीताल..

6

 

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के मास कम्युनिकेशन के छात्र एवं एनसीसी कैडेट गौरव सिंह बिष्ट का चयन इंडो-भूटान यूथ फ्रेंडशिप कैंप-2026 के लिए हुआ है। यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय शिविर में गौरव भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भूटान में युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
गौरव का चयन एनसीसी प्रशिक्षण, विभिन्न राष्ट्रीय शिविरों में सहभागिता और प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। उन्होंने मेनू-2025, एआइएनएससी-2025, आरडीसी-2026 और मेनू-2026 समेत कई राष्ट्रीय स्तर के एनसीसी शिविरों में प्रतिभाग किया है। एनसीसी गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें एजीजी एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट और डीजी एनसीसी मेडलियन से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली एनसीसी कैंटोनमेंट में आयोजित पॉडकास्ट कार्यक्रम में भी भागीदारी की है।
गौरव ने कक्षा 10 तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय आईवीआरआई मुक्तेश्वर और कक्षा 12 तक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी कैंट से पूरी की। वर्तमान में वह डीएसबी परिसर में मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रहे हैं।
गौरव के पिता कुंदन सिंह बिष्ट भारतीय सेना की 8 कुमाऊं रेजिमेंट से सेवानिवृत्त हैं और माता भगवती देवी गृहिणी हैं।
गौरव के चयन पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (कर्नल) सतपाल सिंह बिष्ट, कुलसचिव प्रो. रीतेश साह, निदेशक प्रो. संजय पंत, प्रॉक्टर प्रो. एचसीएस बिष्ट, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. आशीष मेहता, डॉ. गगनदीप होठी, डॉ. शिवांगी और डॉ. अशोक समेत विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में गौरव की भागीदारी विश्वविद्यालय और एनसीसी के लिए उपलब्धि है। कार्यक्रम से भारत-भूटान के युवाओं के बीच सांस्कृतिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को समझने का अवसर मिलेगा।