कुमाऊ की ओर लगातार नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। संबंधित विभाग इसे रोकने के लिए प्रयासरत हैं। बावजूद इसके लगातार पहाड़ों के युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। साथ ही स्मैक व अन्य नशे की सामग्री नहीं मिलने पर यही युवा आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के साथ ही चेकिंग अभियान किया जा रहा है, जिसके चलते पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पुलिस हलद्वानी ने नैनीताल निवासी 24 वर्षीय युवा को 7.20 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा है।

आपको बता दें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट के आदेशानुसार नैनीताल पुलिस की ओर से जनपद स्तर पर अवैध नशे के विरुद्ध अभियान ऑपरेशन क्रैकडाउन व इवनिंग स्टोर्म के तहत चेकिंग की जा रही है। क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षक एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन में उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी भोटियापड़ाव की ओर से चौकी क्षेत्र अंतर्गत सांयकालीन चेकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर निवासी-मल्लीताल निकट पवेलियन होटल को गिरफ्तार किया है। 24 वर्षीय युवक के पास से 7.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई हैं। जिसके लिए कोतवाली हल्द्वानी में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

नैनीताल की बात करें तो यहां स्मैक को लेकर कई घटनाएं हो चुके हैं। बीते कुछ वर्ष पूर्व मल्लीताल निवासी को स्मैक के लिए एक युवक ने गोली मार दी। इस तरह की आपराधिक घटनाएं थमी नहीं। लगातार शहर में नशेड़ी सरेआम लोगों के मोबाइल फोन चोरी कर रहे हैं, इसके साथ ही कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस को चाहिए कि वह सघन अभियान चलाकर कुमाऊं में अवैध नशे पर लगाम लगाए। ताकि देश का भविष्य (युवा वर्ग) इसकी चपेट से बच सके।
- बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय में ओपीडी समय में बदलाव.. 1 मार्च से नई व्यवस्था लागू… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..नैनीताल। शासनादेश के अनुपालन में बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय के ओपीडी संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार 1… Read more: बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय में ओपीडी समय में बदलाव.. 1 मार्च से नई व्यवस्था लागू… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल..
- सरोवर नगरी नैनीताल के होटल कारोबारी व व्यवसायी,शासन और प्रशासन की नॉन कोआपरेटिव कार्यशैली से हुए त्रस्त..तुगलकी फ़रमान हो रहे जारी…सरोवर नगरी नैनीताल के होटल कारोबारी व व्यवसायी,शासन और प्रशासन की नॉन कोआपरेटिव कार्यशैली से हुए त्रस्त.. आगामी पर्यटक सीज़न तक भी सुधार की कोई उम्मीद नही… सरोवर नगरी नैनीताल… Read more: सरोवर नगरी नैनीताल के होटल कारोबारी व व्यवसायी,शासन और प्रशासन की नॉन कोआपरेटिव कार्यशैली से हुए त्रस्त..तुगलकी फ़रमान हो रहे जारी…
- कुमाऊँ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भव्य आयोजन… छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान, प्रो. चित्रा पांडे को भावभीनी विदाई… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल…नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के देवदार हॉल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं गेस्ट स्पीकर के रूप में भूतपूर्व… Read more: कुमाऊँ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भव्य आयोजन… छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान, प्रो. चित्रा पांडे को भावभीनी विदाई… रिपोर्ट- (सुनील भारती) “स्टार खबर ” नैनीताल…
- कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में बैठकी होली का भव्य आयोजन… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल..नैनीताल। डीएसबी परिसर में कुलपति इंटर्न्स, छात्र क्लब ‘संक्रांति’ तथा डीएसबी म्यूज़िक सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पारंपरिक बैठकी होली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों,… Read more: कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में बैठकी होली का भव्य आयोजन… रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल..
- श्री राम सेवक सभा के 30वें फागोत्सव… राधा-कृष्ण नृत्य नाटिका ने बांधा समां…. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल…नैनीताल। श्री राम सेवक सभा, मल्लीताल नैनीताल द्वारा आयोजित 30वें फागोत्सव के अंतर्गत स्वर्गीय लेफ्टिनेंट अंशुमान नयाल की स्मृति में बाल कलाकारों ने राधा-कृष्ण पर आधारित विहंगम नृत्य नाटिका का… Read more: श्री राम सेवक सभा के 30वें फागोत्सव… राधा-कृष्ण नृत्य नाटिका ने बांधा समां…. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर ” नैनीताल…






