राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित… मंजू बिष्ट अध्यक्ष व बहादुर सिंह बिष्ट महामंत्री बने…. रिपोर्ट- (सुनील भारती ) “स्टार खबर” नैनीताल…

42

नैनीताल। सेवा निवृत्त राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। चुनाव में मंजू बिष्ट को अध्यक्ष तथा बहादुर सिंह बिष्ट को महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
नवनिर्वाचित महामंत्री बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि संगठन को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आगामी वर्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि पेंशनर्स के हितों से जुड़े मुद्दों का बेहतर ढंग से समाधान किया जा सके।
नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चंद्रकांता खोलिया एवं खुशाल सिंह कार्की, उपाध्यक्ष पद पर रेखा त्रिवेदी, मिथिलेश पांडे, घनश्याम सिंह बिष्ट एवं ललित मोहन पांडे, संयुक्त मंत्री पद पर मुन्नी थापा, निर्मल पांडे, त्रिलोक सिंह रौतेला एवं केदार सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष पद पर यतीन्द्र साह, सह-कोषाध्यक्ष पद पर दीपक साह, संगठन मंत्री पद पर सीमा साह, गोविंद सिंह, लक्ष्मण सिंह नेगी एवं गिरीश जोशी, लेखा परीक्षक पद पर दीवान सिंह कार्की तथा मीडिया प्रभारी पद पर सुनील शाह निर्विरोध चुने गए। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नीता साह, प्रकाश साह एवं ललित सिंह बिष्ट का भी सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ।
निर्वाचन प्रक्रिया राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष असलम अली, डीएसबी शिक्षणेत्तर संघ के अध्यक्ष एम.बी. पालीवाल तथा कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर संघ के पूर्व अध्यक्ष दीपक बिष्ट की देखरेख में संपन्न हुई।
इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य आनंद राम, गंगा राम, भगवान सिंह, पूरन सिंह, कमल जोशी, महेश तिवारी, मोहन पंत, के.एस. कठायत, प्रकाश चंद्र आर्य, के.के. जोशी, पुष्कर सिंह बिष्ट, संजय कनवाल, पी.के. साह, प्रमोद वर्मा, नवीन उप्रेती, अनूप साह सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य मौजूद रहे।